- Hindi News
- खेतड़ी| एसडीएमराजेश कुमार नायक ने सोमवार को क्षेत्र के चिकित्सा
खेतड़ी| एसडीएमराजेश कुमार नायक ने सोमवार को क्षेत्र के चिकित्सा
खेतड़ी| एसडीएमराजेश कुमार नायक ने सोमवार को क्षेत्र के चिकित्सा प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में स्वाइन फ्लू रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि बीमारी से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करें। संदिग्ध मरीजों का तुरंत उपचार करें और अस्पताल पहुंचाएं। पूरे स्टाफ को सीएचसी तथा पीएचसी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बीसीएमओ डा. जयवीर सिंह ने बताया कि खांसी, जुकाम आदि का घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। डा. संजय सैनी, डा. विनय गहलोत, श्रीवास कुमार, सुनील सैनी सहित सीएचसी और पीएचसी प्रभारी बैठक में मौजूद थे।
बिसाऊमें जांच नहीं के बराबर
बिसाऊ | सर्दीजुकाम की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे मरीजों का कहना है कि डॉक्टर्स की कमी के कारण जांचें नहीं के बराबर हैं। डॉक्टर जांच नहीं कर मरीजों के बताए लक्षणों के आधार पर ही दवा लिख रहे हैं। इससे मरीज संतुष्ट नहीं हैं। इधर, जटिया अस्पताल प्रभारी डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि सात फरवरी से अब तक 350 लोगों की स्क्रीनिंग कर सर्दी जुकाम के 50 मरीजों को निशुल्क दवा दी जा चुकी है। लोगों को स्वाइन फ्लू के लक्षणों इससे बचाव की जानकारी दी जा रही है। इस अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन भी काम नहीं रही।
स्वाइन फ्लू के संबंध में बैठक