खेतड़ी जेल के बंदी भूख हड़ताल पर
खेतड़ी | खेतड़ीसब-जेल में विचाराधीन बंदियों ने मंगलवार शाम को खाने का बहिष्कार करते हुए सामूहिक भूख हड़ताल शुरू कर दी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चालानी गार्ड द्वारा बंदियों को कोर्ट पेशी पर नहीं ले जाने से उनमें रोष व्याप्त है। बंदियों का आरोप है उन्हें कोर्ट में पेशी पर नहीं ले जाने से उनके मामलों में सुनवाई नहीं हो पा रही है। खाने का बहिष्कार करने पर जेल प्रशासन बंदियों को मनाने में जुटा है लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। उधर, जानकारी के अनुसार जेल में स्टाफ की कमी के चलते पिछले कुछ दिनों से चालानी गार्ड जेल में बंद 48 विचाराधीन बंदियों को कोर्ट पेशी पर नहीं ले जा पा रहे हैं। जेलर भंवरसिंह ने बताया कि विचाराधीन सभी 48 बंदियों ने मंगलवार शाम खाना नहीं खाया। इस संबंध में जेल प्रशासन उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। चालानी गार्ड का पूरा स्टाफ लगाने की मांग की गई है।