भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
खेतड़ी | भाजपाकार्यकर्ताओं की बुधवार को श्याम गेस्ट हाऊस में बैठक हुई। बैठक में आगामी 13 दिसबंर को सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर जयपुर जाने को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से कार्यकर्ता बसों से जयपुर जाएंगे। शहर अध्यक्ष सत्यनारायण भार्गव ने बताया कि 13 दिसंबर को खेतड़ी के मुख्य बाजार से बस जयपुर जाएगी। बैठक में पालिका अध्यक्ष सीताराम वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मेघसिहं निर्वाण, उम्मेदसिहं निर्वाण, केदार खींची, देशराजसिहं गाडराटा, छाजूराम अधाणा, राजेंद्रसिहं हरड़िया, विजयसिहं, छाजूराम अधाणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
नवलगढ़| 13दिसंबर को जयपुर में होने वाले भाजपा सम्मेलन के लिए बूथवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हाजी उमर नागौरी, दीपचंद पंवार, श्याम तंवर, कैलाश असवाल, सुनिल सांभरा, रवि ढंढ, सोहन सोनी, विष्णु कुमावत, मनीराम जाग्रत, भोलाराम मास्टर, सूरजसिंह, रामसुख जाग्रत, अरुण शर्मा, मनोज शर्मा, मनोज सोनी, जितेंद्र सुंडा तालिब खत्री को जिम्मेदारी दी गई है।
मुकुंदगढ़|वसुंधरासरकार के एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। भाजपा नेता जगदीशप्रसाद सैनी के मुख्य आतिथ्य मंडल अध्यक्ष महेश ढांचोलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। पार्षद राकेश गुर्जर, अनोपसिंह धाबाई, मांगूसिंह सोलंकी, बनवारीलाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, मनोनीत पार्षद जाकिर हुसैन, महेश पासोरिया, विनोद सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खेतड़ी. बैठकमें सदस्यता संबंधी निर्देशिका जारी करते भाजपा पदाधिकारी।