पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 बजरी प्लांट तोड़े

21 बजरी प्लांट तोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी | प्रशासनने बुधवार को दोहान नदी के मुहाने पर अवैध बजरी फिल्टर प्लांट तोड़े। कलेक्टर एसएस सोहता तथा एसपी एसके गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने गौरीर, दूधवा, बेसरड़ा, बसई, सिहोड़, जमालपुर आदि गांवों में अवैध प्लांटों पर जेसीबी चला दी और सामान जब्त कर लिया। कारोबारी अपने प्लांटों को छोड़कर भाग गए। कुछ लोगों ने सुबह ही नदी के मुहाने से अपने मोबाइल फिल्टर प्लांट हटा लिए।

प्रभावीकार्रवाई के निर्देश

अवैधबजरी फिल्टर प्लांट रोकने के लिए कलेक्टर एसएस सोहता ने प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन तथा हलका पटवारियों से कहा कि वे समय-समय पर जांच करें। जो भी अवैध तरीके से बजरी प्लांट लगाता है उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इसके लिए उन्होंने एसडीएम राजेश कुमार नायक के नेतृत्व में टीम का गठन किया। इसमें तहसीलदार, खनिज अभियंता, डीएसपी के अलावा संबंधित हलका पटवारियों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि खनन की हर गतिविधि के लिए हलका पटवारी एसडीएम को रिपोर्ट करें।

अवैध बजरी फिल्टर प्लांट को तोड़ती जेसीबी।

मामले दर्ज, 14 को दबोचा

झुंझुनूं| खननमाफियाओं के खिलाफ चलाए गए अभियान में बुधवार को 21 प्रकरण दर्ज किए गए। खेतड़ी के बसई, निहालोठ, सिहोड़, गोरीर ढोसी एरिया में यह कार्रवाई की गई। एसपी एसके गुप्ता ने बताया कि कार्यवाही के दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मौके से आठ डंपर, दो जेसीबी, एक बस तथा एक ट्रैक्टर को संदिग्ध मानते हुए जब्त किया गया। बकौल एसपी, अवैध रूप से संचालित प्लांटों की फोटोग्राफी विडियोग्राफी भी कराई गई है।