झुंझुनूं की काजल दूसरे स्थान पर
नीमकाथाना | राजकीयकमला मोदी महिला कॉलेज में कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के निदेश पर बुधवार को एनएसएस की संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में सीकर, झुंझुनूं सहित संभाग की 87 कॉलेजों की एनएसएस छात्राएं शामिल हुई। भाषण प्रतियोगिता के लिए शाश्वत जीवन मूल्यों का पाठ्यक्रम में समावेश विषय रखा गया था। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य रोहिताश्व कुमार ने किया। इस दौरान एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने विषय पर भाषण प्रस्तुत किए। निर्णायक समिति ने राजकीय कल्याण कॉलेज सीकर की बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया को प्रथम स्थान के लिए चुना। प्रतियोगिता में झुंझुनूं के राजकीय महिला कॉलेज की छात्रा काजल कुलहरी को दूसरे, वहीं विनोदनी कॉलेज खेतड़ी की छात्रा मीना सैनी एवं राजकीय महिला कॉलेज नीमकाथाना की चंचल सैनी को संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चुना गया।