पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विरासत दिवस पर निकाली झांकी

विरासत दिवस पर निकाली झांकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेतड़ी। रामकृष्ण मिशन ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद के शिकागो सर्वधर्म सम्मेलन से लौटने के उपलक्ष्य में विरासत दिवस मनाया। राजकीय अजीत अस्पताल के सामने से स्वामी आत्मनिष्ठानंद ने स्वामी विवेकानंद और राजा अजीतसिंह की जीवंत झांकी को रवाना किया। लोगों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। पन्नासाह तालाब पर पुरानी यादों को ताजा किया गया। इस दौरान अजीतसिंह के तत्कालीन वजीर पंडित जगन्नाथ सहित अन्य लोगों की भी झांकियां सजाई गई। स्कूली छात्राओं ने कलश यात्रा निकाली।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष सीताराम वर्मा, उपाध्यक्ष कालीचरण गुप्ता, बजरंगलाल शर्मा, राजेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, निर्भयराम शास्त्री सहित अनेक लोग मौजूद थे।
चिड़ावा|अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद की चिड़ावा तहसील इकाई ने शुक्रवार देर शाम विरासत दिवस समारोहपूर्वक मनाया। शहर के विवेकानंद चौक में हुए इस आयोजन की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष विद्याधर हलवाई ने की। एबीवीपी के नगर संयोजक आशीष जांगिड़, अध्यक्ष अशोक शर्मा और उपाध्यक्ष पियूष बाछुका ने दीप प्रज्जविलत कर स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। परिषद के राहुल सुलतानिया, मोहित तामड़ायत, अंकित तामड़ायत, सुरेंद्र भारतीय, विकास रोहिला, शिवम तामड़ायत उनके अन्य साथियों ने आतिशबाजी और जयकारे लगाने के बाद मिठाई भी वितरित की।
स्वामी विवेकानंद व राजा अजीतसिंह के संबंध की याद ताजा।
(खेतड़ी : विरासत दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जीवंत झांकी निकाली गई।)