नायक समाज का सम्मान समारोह 21 को
झुंझुनूं| अखिलराजस्थान नायक महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह 21 फरवरी को दीनदयाल नगर में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि कोटा जिला परिषद के पूर्व जिला प्रमुख गोविंदसिंह परमार होंगे। अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष भंवरलाल नायक करेंगे। प्रदेश महासचिव किशनलाल नायक ने बताया कि सम्मान समारोह के साथ परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह में डॉ. सुभाषचंद्र बघिया, खेतड़ी एसडीएम राजेश नायक, ओमप्रकाश, वीएसएफ आसाम के बिशनलाल नायक, जेआर नायक, जोधपुर कृषि मंडी अध्यक्ष कीर्तिसिंह भील, जीवणराम भील आदि मौजूद रहेंगे।