खेतड़ीनगर | तिरुपतिबालाजी मंदिर से छह दिन पूर्व साथियों से
खेतड़ीनगर | तिरुपतिबालाजी मंदिर से छह दिन पूर्व साथियों से बिछुड़ा केसीसी कर्मचारी ओमप्रकाश यादव शुक्रवार को अपने घर पहुंच गया। गौरतलब है कि ओमप्रकाश यादव साथी कर्मचारियों के साथ चेन्नई मेें छह से आठ फरवरी तक आयोजित हुई क्वालिटी सर्किल कंपीटिशन में भाग लेने के लिए गया था। वहां वह साथियों से बिछुड़ गया। दो दिन बाद मंदिर से करीब 60 किलाेमीटर दूर किसी गांव में उसके होने की सूचना मिली। साथियों ने बताया कि ओमप्रकाश की जेब से करीब 14 हजार रुपए भी निकाल लिए गए। ओमप्रकाश शुक्रवार को अपने घर पहुंच गया। काफी घबराया होने से वह पूरे मामले के कारणों का खुलासा नहीं कर पाया।
लापता केसीसी कर्मचारी घर पहुंचा