पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेज रिविजन मजदूरों का हक : रूंथला

वेज रिविजन मजदूरों का हक : रूंथला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयमजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री दीनानाथ रूंथला ने कहा कि वेज रिविजन मजदूरों का हक है, इसे हर हाल में लेकर रहेंगे। वे बुधवार को खेतड़ी कॉपर मजदूर संघ (भामसं) के तत्वावधान में केसीसी प्रशासन भवन के सामने आयोजित धरने में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय खान मंत्री की अनुमति के बावजूद भी हिन्दुस्तान कॉपर मैनेजमेंट द्वारा नया-वेतन समझौता लागू नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कॉपर के ज्वलंत मुद्दों समेत ठेका मजदूर एवं कॉपर श्रमिकों की समस्याओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलामंत्री विष्णु रूंथला थे। धरने में केसीसी, कोलिहान माइंस, विभिन्न ठेका मजदूर, अप्रेंटिस, कैजुअल, मृतक एवं सेवानिवृत्त कर्मियों ने भाग लिया।

अध्यक्ष पद से श्यामलाल सैनी ने कहा कि वेज रिविजन 1 नवंबर 2012 से बकाया चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट एवं मान्यता प्राप्त यूनियन एटक की मिलीभगत से रिवाइज्ड वेतन लागू करने में जानबूझ कर देरी की जा रही है। महामंत्री करनैल सिंह ने कहा कि कॉपर मैनेजमेंट द्वारा 1996 से मजदूरों की भर्ती बंद कर रखी है। ठेकों के जरिए मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। मोहनलाल जाखड़ ने कहा कि मैनेजमेंट पिछले दरवाजे से अपने चहेतों को फायदा दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट में अभी तक सैकंडों अधिकारियों की भर्तियां की गई है। मजदूरों की भर्ती अभी तक नहीं हो रही है। इस दौरान गोठड़ा के बबलू अवाना, भाजपा नेता इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, खेतड़ी उप प्रधान अमरसिंह, पंसस राजेंद्र रोजड़ा, ठेका मजदूर संघ के महामंत्री रामचंद्र यादव, शिवाराम पांडे, राजेश कुमार सैनी, रमेशकुमार, धर्मपाल जिलोवा, रामलाल वर्मा ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि कॉपर प्रशासन भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए विकलांग एवं अन्य पदों के बहाने से बाहरी भर्ती करने में लगे हुए है। इस दौरान खेतड़ी कॉपर मजदूर संघ की ओर से 11 सूत्री मांग पत्र केसीसी कार्यपालक निदेशक एक सेन को दिया गया। इस मौके पर अशोक सोनी, विनोद मीणा, कुलदीप सक्सेना, चिरंजीलाल गुर्जर, संतोष स्वामी, रामचंद्र, ओमप्रकाश धायल, रामदेव सिंह, ब्रह्मानंद चौधरी, अनिल कुमार, झाबरमल, केसीएमएस यूनियन के कार्यकर्ता, अप्रेंटिस, कैजुअल, ठेका कर्मी, मृत कर्मचारियों के आश्रित एवं भूमि आवंटित आश्रित मौजूद। संचालन जयसिंह कड़वासरा ने किया।

खेतड़ी नगर. केसीएमएस के धरने पर मौजूद कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...