केसीसी कर्मचारी तिरुपति बालाजी मंदिर से लापता
खेतड़ीनगर| केसीसीप्रोजेक्ट में कार्यरत एक कर्मचारी के तिरुपति बालाजी मंदिर से लापता होने का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक चेन्नई में छह से आठ फरवरी तक आयोजित क्वालिटी सर्किल कंपीटिशन में हिस्सा लेने पांच दिन पूर्व केसीसी प्रोजेक्ट का आठ सदस्यीय दल चेन्नई गया था। कंपीटिशन के बाद दल के सदस्य सात फरवरी को तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए। वहां से लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिलने पर साथियों ने थिरुमाला थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई।