जर्जर भवन में नहीं चला सकते स्कूल, इसलिए नए प्रवेश बंद
केसीसीटाउनशिप के केंद्रीय विद्यालय में नए एडमिशन नहीं होंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के उपायुक्त जयदीप दास ने नए एडमिशन पर रोक लगाने का निर्णय लिया। इसकी वजह स्कूल का वर्तमान खस्ताहाल भवन है। उपायुक्त ने जिला कलेक्टर को जल्द से जल्द स्कूल के लिए जमीन आवंटित करने के लिए भी पत्र लिखा है।
पत्र के अनुसार 2016-17 के लिए विद्यालय में नए बच्चों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। कलेक्टर तथा केंद्रीय विद्यालय की प्रबंधन समिति को भेजे पत्र में बताया कि साढ़े पांच साल बीतने पर भी राज्य सरकार ने विद्यालय के लिए जमीन आवंटित नहीं की। विद्यालय 2010-11 से केसीसी प्रोजेक्ट द्वारा उपलब्ध करवाए भवन में संचालित हो रहा है। भवन की खस्ता हालत के चलते भविष्य में स्कूल को चलाना बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ करना होगा। स्कूल में नए एडमिशन बंद होने की सूचना नोटिस बोर्ड पर लगने के बाद स्थानीय अभिभावकों में काफी रोष है। अभिभावकों का मानना है कि अगर ऐसा होता है तो स्कूल धीरे-धीरे बंद हो जाएगी।
स्कूल बंद होने से पढ़ाई पर असर पड़ेगा। आस-पास अन्य स्कूल भी नहीं है जिसके चलते दूर जाना पड़ेगा। पूनम,छात्रा
स्कूलमें नए एडमिशन बंद होने के कारण फौजियों के बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। -सहीराम गुर्जर, जिला परिषद सदस्य,
स्कूलको जमीन आवंटित नहीं होने के कारण किसी भी कक्षा में नए एडमिशन नहीं करने के आदेश मिले हैं। -बीएलसैनी, प्राचार्यकेवी
यहां गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो रही है। नए प्रवेश बंद होने के कारण बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा। बबलूअवाना, गोठड़ा
जमीनआवंटित कराने के लिए केसीसी मैनेजमेंट से वार्ता की है। जल्द ही कंपनी मुख्यालय को अवगत करवाएंगे। ममताअवाना, सरपंच गोठड़ा
स्कूलबंद होने से कॉपर आस-पास रह रहे लोगों के कारण यहां का व्यापार वर्ग भी प्रभावित होगा। -अनु शर्मा, अभिभावक, फोटो