125 प्रतिभाओं का होगा सम्मान
झुंझुनूं . सैनीसमाज कल्याण संस्थान के सौजन्य से 21 सितंबर को सुबह ग्यारह बजे जांगिड़ मंगल भवन में होने वाले समारोह में 125 प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयकर विभाग के उपायुक्त एके गहलोत होंगे। अध्यक्षता खेतड़ी विधायक पूर्णमल सैनी करेंगे। लेखाकार लीलाधर सैनी, पीएचईडी अधिशाषी अभियंता दिनेश सैनी, व्याख्याता डीडी सैनी आदि उपस्थित रहेंगे। तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा की गई।