पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं| राणीसतीसभागार में भारतीय मजदूर संघ की दो दिवसीय प्रदेशस्तरीय कार्यशाला का समापन रविवार को हुआ। इसमें मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

खेतड़ी कॉपर मजदूर संघ के अध्यक्ष श्यामलाल सैनी ने बताया कि भवन निर्माण ग्रामीण मजदूर संघ के सदस्यों को संगठन की सैद्धांतिक नीतियों, श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं सामाजिक सुरक्षा गारंटी के तहत मजदूरों को मिल रही सुविधाओं के बारे में बताया गया। प्रदेश महामंत्री राजदेव, अध्यक्ष राजबिहारी शर्मा, राष्ट्रीय प्रकोष्ठ अधिकारी श्यामसुंदर शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री रामविलास पारीक, जिला अध्यक्ष रामगोपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सहित प्रदेशभर से आए मजदूर संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यशाला के दौरान महेंद्रकुमार पुरोहित को जिला संयोजक नियुक्त किया है।

महेंद्र पुरोहित।

संबाेधित करते प्रदेश महामंत्री।