बैडमिंटन में सुमन ने बाजी मारी
बैडमिंटन में सुमन ने बाजी मारी
भास्कर न्यूज | मंडावा
मंडावाकॉलेज में सांस्कृतिक एवं खेलकूद सप्ताह के अंतर्गत कई प्रतियोगिताएं हुईं।
प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद केरोड़िया ने बताया कि बेस्ट विद वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रेखा शर्मा, द्वितीय स्थान पर पूजा मारवाल रही। बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुमन चौहान विजेता नेहा कुमारी उप विजेता रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर साकेंद्र द्वितीय स्थान पर पंकज कुमार रहे। छात्र वर्ग के वॉलीबॉल का फाइनल मंगलवार को बीए द्वितीय बीकॉम तृतीय के बीच खेला जाएगा।
विधायककोटे से सीसी सड़क स्वीकृत
शिमला| खेतड़ीविधायक पूर्णमल सैनी ने अपने विद्यायक कोटे से गांव के वार्ड 6 में मुख्य सड़क से रोहिताश्व प्रजापत के मकान तक दो लाख की लागत से सीसी सड़क की मंजूरी दी है। बालिका माध्यमिक विद्यालय से जुगल जेलदार के घर तक भी इसी लागत में सीसी सड़क की स्वीकृति दी है।