पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1997 के बाद नहीं हुई बोर्ड में कार्मिकों की भर्ती

1997 के बाद नहीं हुई बोर्ड में कार्मिकों की भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 1997 के बाद कार्मिकों की भर्ती नहीं हुई। साथ ही बैकलॉग भी रिक्त है। ये मामले गुरुवार को अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ ने बोर्ड में पहुंचे भाजपा के तीन वरिष्ठ विधायकों के समक्ष उठाए। संघ ने इन मामलों को मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के समक्ष रखने और शीघ्र भर्ती कराने का आग्रह किया। निवाई से भाजपा विधायक हीरालाल निवाई, श्रीमाधोपुर से भाजपा विधायक झाबर सिंह खर्रा और खेतड़ी से भाजपा विधायक पूरणमल सैनी गुरुवार दोपहर शिक्षा बोर्ड पहुंचे। कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेश निर्वाण, महामंत्री रविशंकर और उपाध्यक्ष दिनेश उदय अमरचंद खींची आदि ने विधायकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर रविशंकर ने विधायकों का ध्यानाकृष्ट कराया कि बोर्ड में 1997 के बाद से भर्ती नहीं हुई है। आरक्षित वर्ग का बैकलॉग भी रिक्त है। विधायकों से अतिशीघ्र भर्ती कराने तथा बैकलॉग पूरा करवाने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर कार्रवाई कराने का आग्रह किया गया। तीनों विधायकों ने संघ पदाधिकारियों तथा बोर्ड कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों के प्रति राज्य सरकार के समक्ष उनका पक्ष रखेंगे।