ट्रैक्टर पलटने से चालक घायल
खींवसर| उपखंडक्षेत्र के ग्राम माणकपुर चौराहे पर शनिवार सुबह ट्रैक्टर पलटने से चालक नीचे दबकर गंभीर घायल हो गया। चालक करीब दस मिनट तक बचाने के लिए आवाज लगाता रहा। इस दौरान आस पास लोगों ने उसे बाहर निकला। सूचना पर 108 एम्बुलेंस से घायल को खींवसर सीएचसी लाया गया। वहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के चालक बाबू लाल ईएमटी प्रेम पुनिया ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मगरा निवासी प्रकाश (23) माणकपुर चौराहे पर ट्रैक्टर को बेक ले रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक उसके नीचे गया।