पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सात माह से बंद पड़ा नलकूप

सात माह से बंद पड़ा नलकूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर| उपखंडक्षेत्र के ग्राम आकला में अगुणी मेघवालों की ढाणी में संचालित जनता जल योजना के तहत नलकूप पिछले सात महीने से बंद पड़ा हैं। ढाणियों के लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेहरू युवा मंडल समिति आकला के अध्यक्ष ओमाराम मेघवाल ने खींवसर उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन देकर बताया कि आकला के अगुणी मेघवालों की ढाणी में सात महीने से पानी की समस्या बनी हुई हैं। नलकूप को चालू कराने के लिए कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को लिखित में अवगत कराने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। उन्होंने बंद पड़े इस नलकूप को चालू करने की मांग की हैं।