पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंगोर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

अंगोर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर| ग्रामबैंराथल कल्ला में सोमवार को ग्राम सभा सरपंच गंगाराम मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वार्ड पंच एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव को स्वच्छ करने के लिए अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने खींवसर तहसीलदार को एक ज्ञापन देकर बताया कि अंगोर गोचर भूमि खसरा संख्या नंबर 170/588 में अतिक्रमण कर रखा हैं। इससे गांव के गंवाई तालाब में आने वाले पानी अवरूद्ध होता है। बैठक में सुखवीर चौधरी, देदा राम भांबू, लाबू सिंह कर्मसोत, नथू सिंह मांगलिया सहित ग्रामीण मौजूद रहे।