पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ के मंच से सरकार को घेरा

छात्रसंघ के मंच से सरकार को घेरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डूंगरकॅालेज छात्रसंघ के मंच से सोमवार को प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। वक्ताओं ने सरकार को चौतरफा घेरा। बिजली,पानी, सड़क, रोजगार से लेकर हत्या, लूट और दुर्ष्कम के मामले में सरकार को कोसा गया। दारासिंह एनकाउंटर और बीकानेर जेल हत्याकांड पर भी टिप्पणी हुई। खींवसर के निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल ने तो प्रदेश में पोपाबाई का राज तक करार दे दिया।

छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम में सरकार विरोधी स्वर गूंजे। कांग्रेस देहात महामंत्री शिवलाल गोदारा ने शुरुआत की तो उसके बाद झड़ी लग गई।

खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे अधिक भ्रष्ट वसुंधराराजे हैं लेकिन पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जांच पर पानी फेर दिया वरना आज वह जेल में होती। चुटकी लेते हुए कहा कि उच्च स्तर के नेताओं में आपसी सेटलमेंट होता है ताकि वे इनकी जांच कराएं और ये उनकी।

नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने कहा कि सरकार के नौ महीने के काम का ही नतीजा है कि डूंगर कॉलेज में एनएसयूआई और प्रदेश में तीन विधानसभा सीटें कांग्रेस ने जीती।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने भी पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार पर हमला किया। हाल ही में चुने गए सूरजगढ़ विधायक श्रवण चौधरी, कोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी, एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश भाकर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हनुमान मील, छात्रसंघ अध्यक्ष विजयपाल बेनीवाल आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

डूंगर कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय को उद्घाटन करते नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी अन्य।

बंटी थी एनएसयूआई

छात्रसंघसमारोह में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवलाल गोदारा ने माना कि 2005 के बाद से एनएसयूआई टूटी हुई थी मगर इस साल आत्माराम तर्ड के वापस एक साथ आने से ताकत दोगुनी हो गई है।

कौन है लिंगदोह

खींवसरविधायक बेनीवाल ने छात्रसंघ चुनाव पुराने तरीके से कराने की मांग करते हुए लिंगदोह कमेटी पर ही सवाल उठा दिए। कहा, कौन है लिंगदोह और कहां का। अगर कॉलेज में छात्र राजनीति करने वाले छात्र का ड्यू पेपर जाए तो उसे चुनाव लड़ने से क्यो रोका जाता है। उन्होंने लिंगदोह कमेटी की सिफारिश निरस्त करने के लिए आंदोलन छेड़ने का भी भरोसा दिया। साथ ही छात्रसंघ अध्यक्ष विज