दाधीच समाज की बैठक संपन्न
खींवसर| उपखंडमुख्यालय पर दाधीच समाज की बैठक लालावास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार सुबह करीब 11 बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए दाधीच समाज के युवा तहसील अध्यक्ष हुक्मीचंद शर्मा ने कहा कि आज उपखंड स्तर पर समाज का छात्रावास भवन नहीं हैं। बैठक में समाज का भवन निर्माण एवं जमीन अच्छी जगह पर लेने सहित मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान तहसील अध्यक्ष शर्मा ने 9 सदस्यों की कमेटी का गठन कर शीघ्र ही 15 दिनों में समाज के भवन के लिए जमीन देखने के लिए जिम्मेदारी दी। इस मौके पर किशनाराम शीलगांव, नथमल आकला, रामचंद आचीणा, माणकराम टांकला, हरिराम तिवाड़ी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
न्यूज़ इनबॉक्स