इस्तकबाल कर हज यात्रियों को दी विदाई
खींवसर | मक्का-मदीनाकी मुकद्दस हज यात्रा पर रवाना हुए आजमीन हज को सोमवार को फूल मालाएं पहनाकर गले मिलकर हज यात्रा की मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर हाजी सदीक चड़वा, उस्मान चडवा, पूर्व सरपंच सीताराम भाटी, कोऑपरेटिव अध्यक्ष पूसाराम आचार्य आदि ने हज यात्रियों का इस्तकबाल किया। बालोतरा के हज यात्री मोहम्मद शमशुदीन आशियां बानो का भी इस्तकबाल किया गया।