पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार वर्ष से जलापूर्ति नहीं, फिर भी विभाग पहुंचा रहा घर पर बिल

चार वर्ष से जलापूर्ति नहीं, फिर भी विभाग पहुंचा रहा घर पर बिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर | खींवसरमें जलदाय विभाग कार्यालय के ठीक सामने रह रही वृद्धा के घर लंबे समय से जलापूर्ति तो नहीं हो रही, लेकिन बिल समय पर उसके घर पहुंच जाता है। जलदाय विभाग पूरे गांव में सप्लाई करने का ढिढोरा पीठ रही हैं लेकिन पीएचडी कार्यालय के सामने चार वर्ष से यह वृद्धा स्वयं के घर में पानी की एक बूंद के लिए मोहताज है। शारदा देवी ने बताया कि उसके घर पानी नहीं पाता। चार माह से लगातार यही कहानी चल रही है। इसके उपर विभाग द्वारा शारदा के घर पानी का बिल जरूर टाइम पर भेजा जाता है और हर बार वह यह सोच कर बिल जमा करवा देती है कि कुछ नहींं अब पानी जाएगा। आखिरकार निराश होकर शारदा ने सोमवार को खींवसर उपखंड अधिकारी अशोक कुमार को ज्ञापन देकर पीड़ा बताई।