खींवसर : उपप्रधान भी निर्विरोध
खींवसर| नवगठितखींवसर पंचायत समिति में उपप्रधान पद के लिए किशोर सिंह सारण निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने से किशोर सिंह सारण कांटिया उपप्रधान पद के लिए नामांकन पेश किया। दूसरी तरफ दो ओर भाजपा के प्रत्याशियों ने उपप्रधान के लिए नामांकन जमा करवाया। नाम वापसी के दौरान धारणावास से रामकंवरी चौधरी ढीसचरा से रामनिवास ने अपना नामांकन वापस उठा लिया। भाजपा से किशोर सिंह सारण कांटिया उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित हो गए। एसडीएम कुशल कुमार कोठारी ने उपप्रधान किशोर सिंह सारण को शपथ दिलवाकर के प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान भाजपा नेता दुर्ग सिंह चौहान, अर्जुनराम मेहरिया, कानाराम पालियाल,धनसिंह चौहान, लूणसिंह गहलोत, सत्यनारायण तंवर, देवीसिंह, चंपालाल देवड़ा, रामनारायण रेगर सहित बड़ी तादाद से ग्रामीण मौजूद रहे।