- Hindi News
- भादवों की ढाणी को खींवसर ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग
भादवों की ढाणी को खींवसर ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग
खींवसर। खींवसरको पंचायत समिति बनाने की कवायद तेज होने के साथ ही कई गांवों में भी हलचल शुरू हो गई है।
सोमवार को खींवसर के भादवों की ढाणी से बड़ी तादाद में आए ग्रामीणों कुड़छी के बेनीवालों की ढाणी के लोगों ने पहले एसडीएम खींवसर बाद में कलक्टर को ज्ञापन देकर भादवों की ढाणी को खींवसर ग्राम पंचायत में ही रखने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि उनकी ढाणी को ग्राम पंचायत कांटिया में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। कांटिया जाने के लिए गांव से कोई सीधा रास्ता नहीं हैं। खींवसर से होकर कांटिया जाना पड़ता है। खींवसर मात्र 4 किलोमीटर ही हैं। इस मौके पर किसान नेता चूनाराम पालियाल, रामसिंह झाला, बाबूलाल भादू, भंवर सिंह झाला, मगाराम सारण, किशना राम सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे।
इसी तरह बेनीवालों की ढाणी को ग्राम पंचायत कुड़छी में ही रखने की मांग की गई। इस मौके पर वार्ड पंच लादूराम, मांगीलाल, साजन राम, भंवर राम, मोटाराम, भैराराम, मूलाराम आदि मौजूद थे।