- Hindi News
- देवरानी ने लगाया जेठानी पर हत्या का आरोप
देवरानी ने लगाया जेठानी पर हत्या का आरोप
खींवसर. थाना क्षेत्र के गुडिय़ा की सरहद में एक पखवाड़े पूर्व 48 वर्षीय व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में खींवसर थाने में एक देवरानी ने अपनी जेठानी, उसके पुत्र परिजनों के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश कर मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार गुडिय़ा निवासी उम्मेदसिंह राजपूत की 11 सितंबर की रात में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस ने उसके पुत्र महेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव सुपुर्द कर दिया था, मगर घटना के 15 दिन बाद उसके छोटे भाई की प|ी राधा कंवर ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 11 सितंबर की रात में उसका जेठ उम्मेदसिंह राजपूत की उसकी प|ी सुगनकंवर, पुत्र महेन्द्र सिंह, सास विमला कंवर, फतेहसिंह, गांव के ही राजू गिरी ने षडय़ंत्र रचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।