- Hindi News
- कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़
कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़
बिरलोकाके राजस्व ग्राम पापासनी में बुधवार जहरीली वस्तु के सेवन से जान गंवाने वाली विवाहिता के मामले में गुरुवार को अचानक एक नया मोड़ गया। उसके भाई ने तीन जनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर तीन जनो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को श्मशान से शव निकालकर एसडीएम की देखरेख में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस के अनुसार जोधपुर जिले के जाखण निवासी ईशा राम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि पापासनी निवासी उसके बहनोई शिबू राम मेघवाल, शिबू राम का भाई शंकर भाभी संतोष ने उसकी बहन बाऊ देवी की हत्या कर दी। हत्या करने का कारण सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पुलिस ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में जहरीली वस्तु के सेवन से बाऊ देवी की मौत के बाद किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहने पर शव सुपुर्द कर दिया था मगर अगले दिन मृतका के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाने से प्रकरण में नया मोड़ गया है। राजकार्य में बाधा, मामला दर्ज: खींवसर पुलिस ने कुड़छी गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने के पुराने मामले में एवं राज कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी दीनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।