फिल्म की शूटिंग खींवसर फोर्ट में
भास्कर न्यूज | खींवसर आंचलिक
फिल्मप्यार किस किस से करूं की खींवसर में चल रही शूटिंग में सोमवार को फिल्म के एक गाने की शूटिंग खींवसर फोर्ट में हुई। फिल्म डायरेक्टर अब्बास मस्तान द्वारा बनाई जा रही फिल्म के कॉमेडी किंग अभिनेता कपिल शर्मा अभिनेत्री मंजरी ने इस गाने पर कई दृश्य फिल्माए। इस फिल्म में सिमरन कौर, मंजरी, दीपिका, एली सहित चार अभिनेत्रियां है।
मंगलवार को भी खींवसर फोर्ट में इस फिल्म के गाने पर शूटिंग होगी। इसके बाद इस फिल्म की शूटिंग अजमेर में होगी। फिल्म की शूटिंग के लिए करीब 100 से अधिक की टीम यहां पहुंची है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अभी करीब एक महीने तक चलेगी। इससे पूर्व जोधपुर के मंडोर में इस फिल्म की शूटिंग हुई थी।
खींवसर आंचलिक. फिल्मके गाने की शूटिंग का दृश्य।