अलग अलग मामलों में चार लोग गिरफ्तार
अलग अलग मामलों में चार लोग गिरफ्तार
पांचौड़ी. कोतवालीपांचौड़ी पुलिस ने शनिवार को दो अलग अलग मामलों में तीन जनो को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। गुड़ा भगवान दास गांव के दो पक्ष जमीन विवाद को लेकर पांचौड़ी थाने पहुंचे। बाहर बैठकर इंतजार करते समय दोनों पक्षों के लोगों में आपस में बोलचाल हो गई। पहले तो पुलिस ने समझाया, लेकिन वह नहीं माने तो दाेनों ओर से एक एक व्यक्ति को शांति भंग में गिरफ्तार कर खींवसर एसडीएम के समक्ष पेश किया। कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट में एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे नकास निवासी धर्मेंद्र उर्फ भूरा राम पुत्र गंगा सिंह मेघवाल को शांतिभंग में गिरफ्तार कर एसडीएम के समक्ष पेश किया। वहां से उसकी जमानत हो गई। पांचौड़ी पुलिस ने भेड़ गांव में दबिश देकर भोम सिंह के घर दबिश देकर उसके कब्जे से हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के 24 पव्वे बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।