पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

खींवसर. टांकलागांव स्थित 33/11 केवीए जीएसएस पर मंगलवार को डिस्कॉम अधिकारियों द्वारा बिजली चौपाल आयोजित की गई। इस चौपाल में एक्सईएन वाईके सिंह ने ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्याएं सुनी जेईएन राजरतन को इन समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए। टांकला जीएसएस पर 12 बजे टांकला, अहमदपुरा आदि गांव के ग्रामीणों ने एक्सईएन को बताया कि बिजली के ढीले तारों की वजह से आए दिन बिजली लाइनें फाल्ट हो जाती है। इस जीएसएस से चार फीडर जुड़े हुए है मगर एक फीडर की लाइन फाल्ट होने पर सारे फीडरों की बिजली सप्लाई काट दी जाती है। ग्रामीण बद्रीराम जाजड़ा ने बताया कि खींवसर जीएसएस पर बिजली बिल जमा करने वाले कैशियर दो बजे बाद बिल जमा नहीं करते है जबकि बिल जमा कराने का समय चार बजे तक का दिया हुआ है। गिरावडी के ग्रामीण शिवनारायण ने बताया कि बिजली लाइनों पर वर्ष 2007 के बाद फीडर सुधार के तहत कोई काम नहीं हुआ है। जिससे यहां कि बिजली लाइनों के तार अधरझूल में लटके हुए है। इन तारों के गिरने से कभी भी यहां बड़ा हादसा हो सकता है। इस दौरान एक्सईएन, खींवसर जेईएन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी इन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान कई ग्रामीण उपस्थित रहे।