हेमपुरा में छाया पेयजल संकट
खींवसर. हेमपुरामें विगत चार माह से पीएचसी का नलकूप खराब होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वामी विवेकानंद नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रदीप ने बताया कि हेमपुरा के कुमटा मंगेरा में चार महीने से नलकूप खराब पड़ा है। जिससे ढाणियों के लोगों सहित प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन महंगे भावों में टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा हैं। अनेक बार जलदाय विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस पड़ी है।