प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित
खींवसर. उपखंडमुख्यालय पर यहां विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक राजकीय प्राथमिक विद्यालय खींवसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीईईओ मूंडवा रामकरण लटियाल ने की। बैठक में नोडल केंद्र खुण्डाला, डेहरू, खींवसर के शाला के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों आदि ने भाग लिया। इस मौके पर बीईईओ ने विद्यालय प्रबंधन समिति के महत्व उनके कर्तव्य आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डूंगरराम निर्मल नोडल अधिकारी खींवसर ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं मुश्ताक अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।