तलाक से दुखी टीचर ने खुद को आग लगाई
बैराथलगांव के शिवपुरा में बुधवार सुबह प|ी के तलाक के बाद से दुखी चल रहे एक अध्यापक ने शराब के नशे में केरोसीन छिड़ककर खुद को आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
हरड़िया गांव खेतड़ी झुंझनू निवासी अध्यापक हिम्मतसिंह (43) पुत्र गोर्धनसिंह राजपूत बैराथल के हीराराम गुर्जर के मकान में किराये पर रहता था। पास में स्थित भाटियों की ढाणियों के सरकारी विद्यालय में वह अध्यापक था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे हमेशा की तरह हिम्मतसिंह ने उठकर दूध लिया। करीब दस बजे लोगों ने मकान से धुआं निकलता देखा। मकान में जाकर देखा तो अंदर हिम्मतसिंह जला पड़ा था। कमरे में से केरोसीन की बदबू रही थी।
मकान मालिक हीराराम गुर्जर ने पुलिस को बताया कि हिम्मतसिंह शराब का आदी था। रात-दिन शराब के नशे में धुत रहता था। उसने कुछ समय पहले ही प|ी को तलाक दिया था। इस कारण वो हमेशा परेशान सा रहता था। पांचौड़ी थानाधिकारी छीतरसिह खींवसर थानाधिकारी भारत रावत मौके पर पहुंचे।
इन्होंने बताया कि हिम्मतसिंह के परिजन दिल्ली में रहते हैं। उनको सूचना दे दी गई है। उन्होंने गुरुवार सुबह तक पहुंचने की सूचा दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पांचौड़ी. लोगोंसे जानकारी लेते थानाधिकारी।