पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन पहले दफनाया शव निकाल कर करवाया पोस्टमार्टम

दो दिन पहले दफनाया शव निकाल कर करवाया पोस्टमार्टम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसरथाना क्षेत्र के ग्राम पापासनी में तीन दिन पूर्व जहरीली वस्तु खाने से मरी 35 वर्षीय महिला के शव को शुक्रवार को वापस श्मशान से बाहर निकलवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर वापस दफना दिया गया। खींवसर के उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार खींवसर पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल के प्रभारी, पांचौड़ी कुड़छी के चिकित्सकों ने मौके पर ही शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद शव वापस दफना दिया गया। तीन दिन बाद श्मशान से वापस शव निकालकर पोस्टमार्टम के दौरान बिरलोका, पापासनी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व पापासनी निवासी बाऊ देवी की जहरीली वस्तु के सेवन से मृत्यु हो गई थी। घटना के दिन ससुराल पीहर पक्ष की ओर से महिला की मौत पर किसी प्रकार का एतराज नहीं करने पर शव दफना दिया गया था। घटना के दूसरे दिन उसके भाई जोधपुर जिले के ग्राम जाखण निवासी ईशा राम मेघवाल ने ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पापासनी निवासी उसके बहनोई शिबू राम मेघवाल, शिबू राम का भाई शंकर भाभी संतोष ने उसकी बहन बाऊ देवी को जहर देकर हत्या कर दी। इसके चलते पुलिस को वापस शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाना पड़ा। मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आखिरऐसा क्या हुआ

घटनाके बाद दो दिन तक तो पीहर पक्ष के लोगों बाऊ देवी के ससुराल वालों के बीच किसी तरह का विवाद नहीं होने पर सब कुछ ठीक ठाक लग रहा था, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि दो दिन बाद पीहर पक्ष बाऊ देवी की हत्या का संदेह हो गया। कुछ लोग इसे राजनैतिक दखल अंदाजी मान रहे हैं।

ग्रामीणोंका कहना यह

ग्रामीणोंके अनुसार बाऊ देवी के ससुराल पक्ष मे बाऊ देवी के साथ किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं था। उसे वहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही थी। पीहर वाले भी बराबर आते जाते थे, फिर यह सब मामला क्यों हो गया, इसको लेकर किसी को भी बाऊ देवी की हत्या की बात गले नहीं उतर रही।

पांचौड़ी. पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकालते ग्रामीण।