पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खींवसर में लॉटरी पर चर्चाएं गरमाईं

खींवसर में लॉटरी पर चर्चाएं गरमाईं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर है नई पंचायत, पहली बार खुलेगी लॉटरी

भाजपा सरकार ने खींवसर को नई पंचायत समिति बनाने से अब उपखंड स्तर पर पहली बार सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी का पिटारा खुलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सरपंच चुनाव में कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन प्रधान का चुनाव होने में कड़ी मशक्कत होगी। यह तय है। खींवसर पंचायत समिति नई होने से यहां पर कई बाहरी नेताओं की दौड़भाग शुरू हो गई है। क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि प्रधान स्थानीय हो ताकि गांवों का समुचित विकास हो सके

भास्कर न्यूज.खींवसर

खींवसरमें सरपंच पदों की सीट हेतु आरक्षण को लेकर के अंतिम रूप देने के लिए एसडीएम कार्यालय में तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम रामदेव मेहरा ने बताया कि 16 दिसंबर को उपखंड कार्यालय में 11 बजे सरपंच पद आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। मेहरा ने बताया कि 15 दिसंबर तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। शनिवार को दिनभर कार्मिक कार्य में जुटे रहे।

गांवोंमें शुरू हुई राजनीतिक चर्चा

कस्बेसहित गांवों में इस बार सरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी की तारीख निर्धारित होने के बाद गांवों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीण इलाकों यही चर्चा है कि 16 दिसंबर को आरक्षण की लॉटरी का पिटारा खुलेगा। सरपंच पद किस वर्ग की आरक्षण आएगा, इस पर सभी की नजर है।