ग्राम सेवक को नोटिस
खींवसर. ग्रामपांचलासिद्धा में भामाशाह शिविर में ग्रामसेवक मेहराम को बिना बताए अनुपस्थित रहना भारी पड़ गया है। उसे एसडीएम ने नोटिस दिए मगर उसने दो दिन बाद भी कोई जवाब नहीं दिया है। खींवसर एसडीएम रामदेव मेहरा ने बताया कि ग्रामसेवक ने नोटिस के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया है। एसडीएम ने विकास अधिकारी मूंडवा को फिर से नोटिस जारी करके जवाब तलब करने के निर्देश दिए हैं। अगर जवाब नहीं आए तो उसकी सैलेरी रोक दी जाए।