पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत परिसर की सफाई

स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत ग्राम पंचायत परिसर की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोल. रातंगाग्राम पंचायत में स्वच्छत भारत सप्ताह के तहत कार्मिकों द्वारा परिसर की साफ सफाई की गई। इस दौरान ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष राजकुमार भाकर, ग्राम सेवक मुख्तयार सिंह, सहायक व्यवस्थापक चेनाराम जाट, हड़मान, श्रवणराम, नोजाराम सहित अन्य लोगों ने ग्राम पंचायत परिसर की झाडू लगाकर सफाई की। इस दौरान राजकुमार भाकर ने स्वच्छता को जीवन में आवश्यक बताते हुए ग्रामीणों को भी इस कार्यक्रम के प्रति प्रेरित करते हुए आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की बात कहीं।

खींवसर.स्वच्छभारत सप्ताह अभियान के तहत राजकीय सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र खींवसर से उपखंड अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में सफाई की गई। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि कैलाश खींची चिकित्सा प्रभारी डा. शिव प्रसाद प्रताणी आदि ने अस्पताल परिसर में झाडू निकाला। स्वच्छता सप्ताह के दौरान अस्थाई रूप से सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं जो सभी सरकारी कार्यालय मुख्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुबह शाम दो पारियों में साफ सफाई करेंगे। शनिवार को फोर्ट चौराहे से पदम सागर सड़क की सफाई की गई।