पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बादल छाने से किसानों को बंधी मावठ की आस

बादल छाने से किसानों को बंधी मावठ की आस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर. उपखंडक्षेत्र सहित गांवों में रविवार को कोहरा छाए रहने से सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा। अलसुबह ठंडी हवाओं का दौर जारी रहने से आमजन को खासी परेशानी हुई। सर्दी के असर से बचने के लिए लोग ग्रामीण चौपालों पर अलाव तापते नजर आए।

जोधियासी.ग्रामीणअंचल में घने कोहरे तेज सर्दी का दौर शुरू हो गया है। रविवार को सूर्य बादलों के आगोश में रहा। ठंडी हवाअों ने ग्रामीणों को ठिठुराए रखा। घने कोहरे से वाहनचालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बादल छाने के बाद किसान मावठ की आस लगाए बैठे हैं। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ मूंगफली, गजक की खरीदारी चाय की दुकानों पर ग्राहक बढ़ने लगे हैं। खेतास, तीतरी, मांडेली, बाढसर कातर सहित अनेक गांवों में घना कोहरा छाया रहा।

बासनी.कस्बेमें पिछले तीन दिनों से पड़ रही सर्दी से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को कोहरे एवं शीतलहर की वजह से लोग घरों में ही नजर आए। सर्दी के बढ़ते असर के कारण लोग दिन भर गर्म कपड़ों में ही नजर आए। सदर बाजार, नगीना चौक राबडिय़ा मोहल्ले में लोग एक जगह पर एकत्रित होकर अलाव जलाते और तापते देखे गए।

सुबह जहां एक ओर घना कोहरा छाया रहा। वहीं दूसरी ओर नमकीन चाय की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गई।