- Hindi News
- डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों की बैठक आयोजित
डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों की बैठक आयोजित
खींवसर. उपखंडमुख्यालय पर जीएसएस में रविवार को डिस्कॉम के तकनीकी कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक जिलाध्यक्ष हीराराम कुड़ी की अध्यक्षता में हुई। जिला महामंत्री दिनेश फिड़ौदा ने बताया कि 33 केवी सब स्टेशनों पर निगम नियमानुसार कर्मचारी लगवाए जाएं। प्रत्येक 33 केवी सब स्टेशनों पर मूलभूत सुविधा पानी, बिजली शौचालय की सुविधा की जाए। प्रत्येक कर्मचारी काे वर्क ऑर्डर कार्य समय के साथ दिया जाए।
प्रत्येक 33 केवी सब स्टेशन की मेंटीनेंस किया जाए। इन सभी मांगों को लेकर सोमवार को खींवसर के सहायक अभियंता को तकनीकी कर्मचारी ज्ञापन सौंपेंगे। जिला महामंत्री दिनेश फिड़ौदा, जिला संगठन मंत्री संतराम मीणा तथा तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा तहसील महामंत्री मुकेश कुमार मीणा, सुनेश कुमार मीणा, ओमाराम ईनाणिया, राजमोहन मीणा, मनीराम प्रजापत, रविंद्र सैनी, पप्पूराम मुंडेल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया।