घर में घुसकर मारपीट
घर में घुसकर मारपीट
खींवसर.भावंडा़पुलिस थाने के दियावड़ी में दो महिलाओं द्वारा घर में घुसकर युवती से साथ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया है। भावंडा थाने में प्रार्थी मंगलाराम निवासी दियावड़ी ने रिपोर्ट दी कि गांव की मंजू देवी गागूड़ी ने घर में घुसकर उसकी बेटी मंजू से मारपीट की। मारपीट अनबन को लेकर हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।