पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवगठितखींवसर पंचा

नवगठितखींवसर पंचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्टियों में चलती रही आपसी खींचातानी

प्रधानपद की दावेदारी को लेकर राजनैतिक पार्टियों में शुक्रवार को पूरी रात आपसी खींचातानी चलती रही। कई बार अलग-अलग नाम सामने आए। शनिवार को पार्टी कर अोर से दांतीणा निवासी पुनाराम मेघवाल को प्रधान पद का सिंबल दिया गया।

आजहोगा उप प्रधान का चुनाव

रविवारको उपप्रधान का चुनाव होगा। शनिवार शाम को उप प्रधान के लिए बैठक आयोजित हुई। पार्टी के नेताओं का कहना है कि रविवार सुबह उद्योग मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर की अध्यक्षता में बैठक के बाद ही नाम जारी किया जाएगा।
नवगठितखींवसर पंचायत समिति में पूनाराम मेघवाल निर्विरोध प्रधान बन गए। भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने से पूनाराम मेघवाल ने सुबह सवा 10 बजे एसडीएम कुशल कुमार कोठारी के समक्ष प्रधान पद के लिए नामांकन पेश किया।

कांग्रेस निर्दलीय पक्षों की ओर से कोई नामांकन जमा नहीं हुआ। भाजपा के दुर्गसिंह चौहान ने एसडीएम को बीजेपी का सिंबल दिया। तहसीलदार ओपी शर्मा ने बताया कि नवनिर्वाचित प्रधान पंचायत समिति सदस्यों को शपथ ग्रहण करवा कर प्रमाण पत्र दिया।

इस दौरान भाजपा नेता दुर्गसिंह चौहान, नाथू सिंह निम्बोला, पुखराज भाटी, मुल्तान रेगर सहित पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। खींवसर पंचायत में इस बार युवा वर्ग को ही कमान मिली है।