एटीएम जलाया, चोरी की काेशिश
भास्करन्यूज | खींवसर आंचलिक
भाकरोदस्टैंड पर लगे स्टेट बैक के एटीएम को कुछ लोगों ने मंगलवार रात जलाकर चोरी का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार एटीएम कक्ष को वैल्डिंग मशीन से जलाकर चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर इसमें कामयाब नहीं हुए। चोरों ने एटीएम कक्ष के पास बिजली के टांसफार्मर से कनेक्शन कर वैल्डिंग मशीन द्वारा एटीएम को जलाकर लूटने की कोशिश की। ग्रामीणों की सूचना पर अिधकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। यहां पर पहले भी चोरी के प्रयास हो चुके हैं।
खींवसर आंचलिक. जला हुआ एटीएम।