- Hindi News
- कांग्रेस घाटे की ट्रेन को प्लेटफार्म पर छोड़कर गई, भाजपा चार साल में इसे धीरे धीरे बदल देगी: खींवस
कांग्रेस घाटे की ट्रेन को प्लेटफार्म पर छोड़कर गई, भाजपा चार साल में इसे धीरे-धीरे बदल देगी: खींवसर
उद्योगमंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने कहा \\\"\\\"कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि भाजपा सरकार ने एक साल में कुछ नहीं किया। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते प्रदेश का सारा खजाना मुफ्त बांटने वाली योजनाओं में ही लुटा दिया। इसके बावजूद वसुंधरा राजे ने कई योजनाओं को लागू किया, कई योजनाएं लंबित हैं।
छह महीने तो सरकार के आचार संहिता में ही गुजर गए। फरवरी के बाद सरकार फुल गियर में आएगी। कांग्रेस जिस घाटे की ट्रेन को प्लेटफार्म पर छोड़कर गई थी, भाजपा सरकार इस घाटे की ट्रेन को चार साल में धीरे-धीरे बदल देगी।\\\' वे सोमवार को जैन भवन में भाजपा देहात कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। यह बैठक जयपुर में 13 दिसंबर को प्रदेश में वसुंधरा राजे सरकार के एक साल की उपलब्धियों को लेकर होने वाली आमसभा की तैयारियों को लेकर बुलाई थी।