पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नानी बाई के मायरे में उमड़े श्रद्धालु

नानी बाई के मायरे में उमड़े श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर. ग्राममाडपुरा में ठाकुरजी के मंदिर में कथावाचक सुश्री मोनिका पारीक ने नानी बाई रो मायरा का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी तादाद में ग्रामीण उमड़े। कार्यकर्ता सीताराम सोनी ने बताया कि 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक नानी बाई रो का मायरा भरा जा रहा है। समय 12 से 5 बजे तक का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले हनुमान चौक से ठाकुरजी मंदिर तक जुलूस निकाला गया। इस मौके पर बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने भाग लिया। कथावाचक सुश्री पारीक ने कहा कि नानी बाई के मायरे में भक्तों को बढ़-चढ़ के भाग लेना चाहिए ताकि ऐसे अवसर नहीं मिलते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को समय निकालकर धार्मिक कार्यक्रम का लाभ उठाना चाहिए। कथा में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया।