खींवसर | सियाचिनमें पिछले दिनों हनुमनथप्पा सहित 9 जवानों के
खींवसर | सियाचिनमें पिछले दिनों हनुमनथप्पा सहित 9 जवानों के शहीद होने पर शनिवार को खींवसर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ग्रामीणों ने करमसी सर्किल से कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी कुशल कुमार कोठारी, सरपंच सरोज भाटी, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल चाण्डक, पूर्व उपसरपंच नरेश भाटी, ओमप्रकाश तंवर, नंद किशोर करवा, सत्यनारायण तंवर, दिनेश गहलोत सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। वही बैराथल कल्लां में भी सरपंच कमला गुजर, रोजगार सहायक गोरखाराम गुजर, समाज सेवी इकबाल गौरी, जाट युवा मंच के पूर्व महासचिव ओमाराम बैराथल सहित कई ग्रामीणों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि