भामाशाह सीडिंग शिविर 15 से
खींवसर| खींवसरके ग्राम पंचायत देउ, नागड़ी, खड़काली, गुढ़ा भगवानदास और कांटिया के अटल सेवा केंद्र में भामाशाह सीडिंग शिविर सोमवार से आयोजित होंगे। तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शिविर में भामाशाह नामांकन, आधार कार्ड, पेंशन पीपीओ, बैंक खाता, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड को भामाशाह कार्ड में सीडिंग किया जाएगा। भामाशाह सीडिंग नहीं करवाने पर खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों, पेंशन का लाभ, विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति, मनरेगा में कार्य करने वालों को मजदूरी एवं सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इन ग्राम पंचायतों में 15 फरवरी से 19 फरवरी तक शिविर में भामाशाह सीडिंग कार्य होगा।