पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीडिंग शिविर में शत प्रतिशत हासिल करें लक्ष्य : शर्मा

सीडिंग शिविर में शत प्रतिशत हासिल करें लक्ष्य : शर्मा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाहसीडिंग शिविरों में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना जरूरी है। कार्य शत प्रतिशत पूरा नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात बुधवार को आयोजित भामाशाह सीडिंग शिविरों के निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा ने कही। इस दौरान तहसीलदार शर्मा ने कहा कि सरकार भामाशाह सीडिंग का कार्य करवा रही है। इससे ग्रामीणों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। भामशाह सीडिंग के बाद लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। सीडिंग नहीं करवाने पर ग्रामीण सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। तहसीलदार ओपी शर्मा ने आकला, भूंडेल पाबूसर के अटल सेवा केंद्रों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। ई-मित्र संचालकों आधार संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर भूंडेल सरपंच विशन सिंह निम्बोला, ग्रामसेवक छैलू सिंह, कनिष्ठ लिपिक सहीराम विश्नोई, आकला सरपंच पन्नाराम सियाग, ग्रामसेवक ओमप्रकाश प्रजापत, पटवारी बीरमाराम, पंचायतप्रसार अधिकारी अशोक कुमार सेन, रामेश्वरलाल, सूचना सहायक हीरालाल, रूपाराम आदि अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...