पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं: खींवसर

अस्पताल में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं: खींवसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसरअस्पताल में लंदन की एक्सा संस्था द्वारा दिए गए उपकरणों का बुधवार को उदघाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि एक्सा संस्था के 60 हजार सदस्य राशि एकत्रित कर गरीब लोगों के इलाज के लिए अस्पतालों का चयन करते हैं। फिर उपकरणों के लिए राशि डोनेट की जाती है। इस संस्था ने हमारे क्षेत्र के लिए अच्छे प्रयास किए है। अब खींवसर अस्पताल में सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। लोगों को इलाज के लिए जोधपुर जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के लिए गांव-गांव में नहर का पानी पहुंचाया है।

उद्योग मंत्री खींवसर ने कहा कि खींवसर में जल्दी ही 2 करोड़ के बजट से स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू होने वाला है। सरकार की ओर से खींवसर में रीको बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर सांसद सीआर चौधरी ने कहा कि एक्सा संस्था के कर्मचारी धन संग्रह कर लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रयास करते हैं। इससे बड़ा कार्य और क्या हो सकता है। सांसद ने खींवसर के विकास के लिए उद्योगमंत्री से सीमेंट प्लांट लगवाने कॉलेज खुलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन को साकार करना ही भाजपा सरकार का सपना है।

शिक्षा के लिए भी प्रयास: भारतीयप्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप बैरी ने कहा कि हमारी संस्था अस्पताल के लिए अगले तीन वर्षों तक विशेष प्रयास करेगी। एक वर्ष बाद बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास किए जाएंगे।

अतिथियों का किया स्वागत

कार्यक्रममें एक्सा संस्था के अस्सिटेंट ग्लोबल डायरेक्टर यूवर्स, चैरिटी के इंग्लैंड इंचार्ज सरेना जन्नत, संस्था की अस्सिटेंट इंचार्ज सोनिया, डॉक्टर ईव, सीएमएचओ डॉक्टर सुकुमार कश्यप, उपखण्ड अधिकारी कुशल कुमार कोठारी, खींवसर भाजपा मण्डल अध्यक्ष शंकरलाल चांडक, मूंडवा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महावीर सिंह सांदू, डीवाईएसपी धर्मेंद्र यादव, चिकित्साप्रभारी डॉक्टर शिव प्रताप परताणी आदि मौजूद थे।

विशेष सुविधाओं के लिए कार्य करेगी संस्था : फ्लोरेंस : इसदौरान एक्सा चैरिटी संस्था के मार्केटिंग मैनेजमेंट इंचार्ज फ्लोरेंस ने कहा कि इस संस्था के भारतीय प्रतिनिधि डॉक्टर प्रदीप बैरी ने हमारी संस्था से आग्रह किया कि राजस्थान में चिकित्सा सुविधा की बहुत कमी है। फिर संस्था के प्रतिनिधियों ने इस अस्पताल का निरीक्षण किया तो यहां के अस्पताल में मशीनरी की जरूरत होने की जानकारी सामने आई। फिर क्षेत्र की जरूरत के आधार पर संस्था ने उपकरण उपलब्ध करवाए।

खबरें और भी हैं...