संगीतमय श्रीराम कथा आरंभ
भगवान को लगाया चूरमे का भोग
रियांबड़ी | कस्बेमें शनिवार को सदर बाजार के कबूतर चौक में संगीतमय श्रीराम कथा आरंभ हुई। इस अवसर पर पंडित वेदांत शास्त्री ने व्यास पीठ की पूजा अर्चना करवा भगवान श्रीराम एवं हनुमान का कथा में आह्वान किया। कथावाचक आचार्य विश्नेश्वर महाराज ने कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं से कहा कि परमात्मा बिना स्वार्थ के की गई भक्ति से ही प्राप्त होते है। भगवान हमेशा भक्त के संकट में होने पर प्रकट होते है। भक्त एवं भगवान के बीच भक्ति की महिमा का बखान करते हुए आचार्य ने कहा कि परोपकार एवं प्रेम भी भक्ति है। उन्होंने कहा कि समस्त क्रियाओं के कर्ता, भोक्ता, और साक्षी भी वही है। उन्हें स्वामी, गुरु, माता-पिता, सखा पति के आदि रूप में मानकर भक्त भगवान की पूजा करते है। सभी के लिए भगवान के लिए अलग अलग है। कथा के आरंभ पर महिला श्रद्धालुओं ने मंगलगीत के साथ कलश यात्रा निकाली। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
दधवाड़ा. मंदिरप्रांगण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु।