पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 98 बालिकाओं को मिला गार्गी पुरस्कार

98 बालिकाओं को मिला गार्गी पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खींवसर | खींवसरके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को नोडल स्तरीय गार्गी पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसडीएम कुशल कुमार कोठारी ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। बालिका शिक्षा से दो परिवार शिक्षित होते है। बालिका शिक्षा के लिए सरकार ने भी कई योजनाएं चला रखी है। इस मौके पर खींवसर सरपंच सरोज भाटी ने कहा कि शिक्षा के कारण महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। वहीं बालिकाओं ने शिक्षा क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए है। इस मौके पर संस्था प्रधान शिवदानराम पंवार ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान द्वारा नोडल क्षेत्र की 98 बालिकाओं को प्रमाण पत्र प्रोत्साहन राशि का चैक दिया गया।

खबरें और भी हैं...