रैली के लिए रवाना हुए कार्यकर्ता
खींवसर | बीकानेरमें बहुजन संघर्ष दल की आरक्षण बचाओ रैली में भाग लेने के लिए खींवसर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रवाना हुए। दल के जिला महासचिव ओमप्रकाश मेघवाल ने बताया कि रैली के लिए खींवसर के कई गांवों से बहुजन संघर्ष दल के कार्यकर्ता रवाना हुए। दल के विधानसभा अध्यक्ष मंदरूप मेघवाल ने बताया कि खींवसर विधानसभा सचिव आशाराम भावण्डा, जिला उपाध्यक्ष पूसाराम कड़ेला, लक्ष्मण, रामनिवास, शिवनारायण, महेंद्र दांतीणा, नेमाराम, चैनाराम, मदनराम, सुनील, देवाराम सहित बड़ी तादात में लोग रैली के लिए रवाना हुए।